फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिंडातिवारी सड़क पर डामरीकरण की मांग

Fri, 18 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिंडातिवारी सड़क पर डामरीकरण की मांग की है। इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि डामरीकरण न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कार्यदायी संस्था ने सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है लेकिन कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। वहां हरीश चंद्र तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी, जोगा राम, संजय भट्ट, गणेश लाल, नवीन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सड़क सुधारीकरण में मनमानी को आरोप

चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र बजौन के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण में मनमानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत बजौन के लिए पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क बनाई गई थी। बरसात के दौरान कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही करना कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग को सूचित किया लेकिन समस्या नहीं सुलझी। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र विभाग को सड़क का कार्य करने के निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में मनोज भट्ट, लीलाधर भट्ट, नवीन भट्ट, मुकेश चंद्र आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें