फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशु पंत ने यूपीएससी में 193वां स्थान हासिल किया

विज्ञापन
यूपीएससी परीक्षा में कामयाब होने पर आशु पंत का मुंह मीठा कर टनकपुर में खुशी जताते परिजन। संवाद न् - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आमबाग गांव के आशु पंत को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 193वीं रैंक मिली है। उन्हें तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। उनकी इस कामयाबी से परिजन गदगद हैं। आशु ने एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक किया था। आशु पंत इस वक्त बंगलुरु की एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। 2019 में पहले प्रयास में वह दो अंकों से प्रारंभिक परीक्षा में चूक गए थे। ढाई साल तक दक्षिण कोरिया में इंजीनियर रहे आशु पंत ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए 2020 में सैमसंग कंपनी छोड़ी और एक साल तैयारी की। उन्होंने मुख्य परीक्षा में भूगोल विषय लिया। इसके बाद उन्होंने अपने घर टनकपुर में रहकर ही तैयारी की। पंत बताते हैं कि टनकपुर में उन्हें परीक्षा की तैयारी में 2016 बैच के पीसीएस टॉपर और टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया का मार्गदर्शन मिला। उनके द्वारा स्थापित नागरिक पुस्तकालय से किताबों और पढ़ने की सुविधा मिली।
विज्ञापन

आशु बताते हैं कि पांच से छह घंटे नियमित अध्ययन कर इस मुकाम को हासिल किया है। उनके पिता गिरीश चंद्र पंत वन विकास निगम के खटीमा में डिपो अधिकारी हैं। मां शांति पंत गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई गौरव पंत सीमा सड़क संगठन में इंजीनियर हैं। आशु की सफलता पर परिजनों ने मुंह मीठा कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

प्रोफाइल
हाईस्कूल: 94 प्रतिशत सेंट फ्रांसिस स्कूल टनकपुर।
इंटर: 97 प्रतिशत केंद्रीय विद्यालय बनबसा।
बीटेक: एनआईटी इलाहाबाद से।
सेवा: सैमसंग कंपनी में ढाई साल तक दक्षिण कोरिया में इंजीनियर रहे।
संप्रति बंगलूरू में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें