लोहाघाट (चंपावत)। चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह देव, मऊ के ग्राम प्रधान जोध सिंह बिष्ट ने बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। उनका कहना था कि मेले महोत्सवों के जरिए क्षेत्र को नई पहचान मिलती है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सुर सागर कला केंद्र नरसिंहडांडा, रूमझूमा डांस एकेडमी लोहाघाट के कलाकारों ने मनमोेहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
जीवन बेडियाल के नेतृत्व में आए सुर सागर कला केंद्र के कलाकार जीवन, रोहित, संदीप, जगदीश, निकिता, उषा, कमला, गीता की प्रस्तुति जै बोला जै भगवती मैय्या, तेरी जै जैकार हो, लाली हो पधानी लाली, तीले धारो बोला गीत की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं डब्बू डांसर, जीवन मेहता के नेतृत्व में आई रूमझूमा डांस एकेडमी के कलाकारों ने मुख में मुरली कमर में छ रुमाल, के भलो छाजी रौ मैया तेरो नंदलाल गीत गाकर समां बांध दिया।
दल के कलाकार संदीप, विकास, उदित, सरताज, साक्षी, मेहुल, करिश्मा, विमल, विजय, सचिन ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आयोजन समिति की ओर से महेश पाठक, तनुजा महर, संजय फर्त्याल, रमेश सिंह, हरीश पाठक, नीरज सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, भवान सिंह महर, ललित शर्मा आदि ने सभी का स्वागत किया।
लोहाघाट। महोत्सव के दौरान इनामी कूपन का लकी ड्रॉ निकाला गया। जिसमें जमरेडी के नाथ सिंह बिष्ट के नाम एलसीडी टीवी खुली। जबकि शंकू के नाम सिलाई मशीन, मौलानी की रितु धामी के नाम मोबाइल, मानसी अधिकारी, तुषार महर, तनुश्री बिष्ट, निलाप सिंह, शुभम पाठक के नाम टी सेट खुला।