फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने जमाया रंग

Mon, 29 Oct 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
अमोड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते लोक कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। कोट अमोड़ी में रामलीला समापन की पूर्व संध्या पर प्रयास सांस्कृतिक कला मंच लड़ाबोरा अमोड़ी के कलाकारों ने सभी लोगों को अपने गानों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना गीत के साथ हुआ, उसके बाद अनेक पहाड़ी, पंजाबी, गढ़वाली, नेपाली गीतों की प्रस्तुति ने सभी को उत्साहित कर दिया। गायिका सुमन विश्वकर्मा की प्रस्तुति ओ लाली हो लाली, हौशिया लाली दर्शकों की ओर से खूब सराही गई।

गायक सुनील कुमार के साथ-साथ स्थानीय कलाकार नारायण भट्टख्  मनोज भट्ट ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर, दुर्गा दत्त भट्ट, मनोहर भट्ट, दिनेश भट्ट, सुरेश भट्ट, बलदेव भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें