फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 

Tue, 26 Mar 2019 11:14 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक एसके खान अधिकारियों से जानकारी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की देखरेख के लिए तैनात केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक एसके खान ने मंगलवार को जिले में चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव कार्यालय, एमसीएमसी, सी विजिल एप, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, मतगणना हाल आदि का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


 जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक 28 मार्च तक सर्किट हाउस में प्रवास करेंगे।  राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी किसी प्रकार की शिकायत, शंका हो तो प्रेक्षक एसके खान से सुबह 9 से 10 बजे तक सर्किट हाउस में मुलाकात करने, जरूरी होने और मिलने में असमर्थता होने पर प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 8057601765 पर संपर्क  कर सकते हैं।

 पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन बूथों में संचार सुविधा नहीं है वहां पर वायरलेस सिस्टम प्रयोग किया जाएगा। इससे पूर्व प्रेक्षक ने एमसीएमसी, निर्वाचन कार्यालय, सी विजिल एप, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, मतगणना हाल आदि का  निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीडी भट्ट, सहायक अभियंता लोनिवि आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें