फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी ला रहा फौज का टैंकर खाई में गिरा, जवान की मौत

Sun, 23 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
एनएच में चंपावत कोल्ड स्टोर के पास खाई में गिरा फौज का टैंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पानी लेकर चंपावत आ रहा 119 आर्डिनेंस मिलिट्री कैंप (ओएमसी) का एक टैंकर रविवार अपरान्ह एनएच स्थित कोल्ड स्टोर भवन के पास खाई में गिर गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि टैंकर का ड्राइवर घायल हो गया। घायल ड्राइवर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल सका।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक धौन के पास से ओएमसी के लिए पानी ला रहा फौज का टैंकर (13 पीओ/28833ए) टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्थित कोल्ड स्टोर भवन के पास अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फौज, प्रशासन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। टैंकर में चालक और एक जवान ही थे। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जरिए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जन डा.आरपी खंडूरी ने बताया कि जवान रामसरन पुत्र नाथू सिंह (54) निवासी नागल दिल्ली कैंट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके सिर पर गंभीर चोटें थीं, जबकि दिल्ली निवासी टैंकर ड्राइवर हरप्रीत सिंह (25) पुत्र जनता सिंह की हालत खतरे से बाहर है। पोस्टमार्टम के बाद जवान रामसरन का शव फौज के सुपुर्द किया गया। फौज के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें