बनबसा (चंपावत)। कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में नेपाल के सैन्यकर्मी को 2.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ करने के साथ ही जांच की जा रही है।
नेपाल स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सैन्यकर्मी अर्जुन गुरुंग को भीमदत्त नगर पालिका-11 गड्ढाचौकी से गिरफ्तार किया है। महेंद्रनगर स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक केशव राज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुंग को गिरफ्तार किया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पदम बिस्टा ने बताया कि गुरुंग ने जूते में मादक पदार्थ छिपाकर रखा था। जिला पुलिस कार्यालय में गुरुंग के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।