फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सेना के हवलदार की तबीयत बिगड़ने से मौत, कल होगा अंतिम संस्कार

Mon, 09 Feb 2026 04:14 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

चंपावत के बनबसा गढ़ीगोठ निवासी सेना के हवलदार हरीश चंद का घर पर अचानक निधन हो गया इससे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
हरीश चंद, हवलदार- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के बनबसा गढ़ीगोठ निवासी हवलदार की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार हरीश चंद 35 (साल) पुत्र भरत चंद अवकाश पर घर आए हुए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उनकी सांसें थम गईं। उनकी अचानक मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के सदस्यों ने दिवंगत सैनिक की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि मृतक सैनिक का अंतिम संस्कार मंगलवार 10 फरवरी को सुबह शारदा तट पर किया जाएगा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में गौरव सेना कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें