फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा में 21 से 30 सितंबर तक होगी सेना भर्ती

विज्ञापन
चंपावत में सेना भर्ती रैली को लेकर आयोजित बैठक में शामिल अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के छह जिलों की 21 से 30 सितंबर तक बनबसा आर्मी एरिया में सेना भर्ती आयोजित की जाएगी। सैनिक जीडी, सैनिक ट्रेड्समैन एवं सैनिक क्लर्क की सेना भर्ती रैली के इच्छुक युवा 23 जुलाई से 5 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 7 सितंबर से 14 सितंबर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में आर्मी भर्ती केंद्र पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि बनबसा में पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा भर्ती केंद्र द्वारा सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा पिथौरागढ़ सेना क्षेत्र में होगी।
कर्नल मदान ने बताया कि कुमाऊं के छह जिलों की 10 दिनी सेना भर्ती में प्रतिदिन लगभग 3800 और पूरी भर्ती के दौरान लगभग 35000 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार सेना भर्ती के लिए दसवीं की अंकतालिका, 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र, रिलेशन प्रमाण पत्र, गजट प्रमाण पत्र, राज्य, राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र (दो वर्ष के भीतर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त), अविवाहित प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। भर्ती से संबंधित सारी जानकारी सेना की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने उप जिलाधिकारी टनकपुर एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ टनकपुर को भर्ती के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती के दौरान पेयजल के लिए पांच टैंकरों की व्यवस्था करने और भर्ती स्थल में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करने को कहा।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में ले. कर्नल वीके हरशिल, मेजर एस कुॅवर, एडीम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल व दयानंद सरस्वती, सीओ वीसी पंत, सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, सीएओ आरसी पुरोहित, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, ईई एनएच एलडी मथेला, विद्युत राजेश मौर्या, जल संस्थान बिलाल यूनुस, एआरटीओ रश्मि भट्ट सहित विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
सोशल मीडिया में फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी
पिथौरागढ़। सेना भर्ती के संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक में भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। गत वर्ष 24 से 29 दिसंबर तक पिथौरागढ़ में हुई सेना भर्ती से संबंधित अखबार की पोस्ट डाली जा रही हैं। भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया ने इस तरह के कृत्य पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि दिसंबर में किसी भी भर्ती का कार्यक्रम नहीं है। लोग इस तरह की पोस्टों को शेयर और लाइक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें