फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किलो से अधिक चरस सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
चंपावत में आठ किलोग्राम चरस के साथ दबोचे गए अभियुक्त। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में आठ किलो चरस सहित तीन तस्करों को दबोचा गया है। पुलिस ने लगातार दो दिन में चार चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने प्रेसवार्ता में कार्रवाई का खुलासा किया। बताया कि चल्थी चौकी क्षेत्र के झालाकुड़ी बैंड के पास अल्टो कार (यूके 03 टीए 1542) की तलाशी ली गई। कार सवार ग्राम पचनई निवासी प्रकाश सिंह मेहरा के कब्जे से तीन किलो 50 ग्राम और उसी गांव के सुंदर सिंह महराना के कब्जे से चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने घर में चरस तैयार की। वह टनकपुर, खटीमा आदि मैदानी क्षेत्रों में इसे बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम में सीओ ध्यान सिंह, एसओजी प्रभारी वीरेंद्र रमोला, चल्थी चौकी प्रभारी हेमंत कठैत, मनोज बेरी, दीपक प्रसाद, राकेश रौंकली, अजय शाही, अजय राणा, चामू सिंह, भुवन पांडे आदि रहे।
वहीं लोहाघाट पुलिस ने देवराड़ी बैंड पर अल्टो कार यूके 03 टीए 0853 की तलाशी ली। ग्राम चौमल्ला, विशुंग निवासी रमेश सिंह के कब्जे से 920 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम में हरीश प्रसाद, सुनील कुमार, नवल किशोर आदि रहे। दोनों घटनाओं में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चंपावत में इस साल के चरस बरामदगी के मामले
11 फरवरी : लोहाघाट में 152 ग्राम चरस के साथ एक को दबोचा।
19 फरवरी : पाटी में पौने चार किलो चरस के साथ दो को दबोचा।
14 अप्रैल : लॉकडाउन में खूनाबोरा गांव में 1.3 किलो चरस, पुलिस ने दबोचा।
13 जून : खेतीखान-ललुवापानी में एक किलो 510 ग्राम चरस के साथ एक को पकड़ा।
24 जुलाई : स्वांला के पास एक किलो 290 ग्राम चरस सहित दो अभियुक्त धरे।
19 अगस्त : कोयाटी गांव में 200 ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा।
16 सितंबर : पाटी क्षेत्र में पिता-पुत्र सहित तीन चरस तस्करों से 12.1 किलो चरस जब्त।
13 अक्तूबर : चंपावत में एक किलो 112 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।
इस साल पकड़ी जा चुकी 53 किलो चरस
चंपावत। पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इस साल तस्करी के 60 मामलों में 53 किलो 350 ग्राम चरस बरामद की गई है। 305 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें