फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रवेशद्वार में कूड़े से हो रहा स्वागत

Sat, 25 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
जिला अस्पताल के प्रवेशद्वार में कूड़े से हो रहा स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देशभर में स्वच्छता अभियान चल रहा है, लेकिन चंपावत में यह अभियान बेअसर है। यहां शहर में ही नहीं, स्वास्थ्य केंद्रों में भी सफाई अभियान फ्लॉप हो रहा है।  जिला अस्पताल का इलाज तो सवालों के घेरे में रहता ही है, मगर अब अस्पताल में पहुंचने वाले का स्वागत भी कूड़े से हो रहा है। यहां के प्रवेशद्वार में कूड़े के ढेर काफी समय से लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इंट्री प्वाइंट में नगर पालिका ने कूड़ादान बनाया मगर कूड़ेदान के भरने के बाद भी यहां का कूड़ा नहीं उठ सका है। अस्पताल जाने वाले मरीज तथा दूसरे लोगों के लिए यह परेशानी का कारण बन रहा है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.आरके जोशी का कहना है कि कूड़ा हटाने के लिए नगर पालिका को पत्र भेजा गया है, लेकिन कूड़ा नहीं उठाए जाने से ये नौबत आ रही है।
विज्ञापन



उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि अस्पताल ने कूड़ेदान में इलाज में उपयोग में आने वाली सामग्री फेंकी है। रोग फैलने के डर से सफाई कर्मी इस कूड़े को उठाने से हिचक रहे हैं। इस कूड़े को उठाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही अस्पताल प्रशासन को इस कूड़ेदान में बायो वेस्ट न फेंकने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें