चंपावत। विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के धूनाघाट बसौट मोटर मार्ग के लिए 83.46 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। आगणन के आधार पर मोटर मार्ग की लंबाई तीन किलोमीटर है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मोटर मार्ग के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक मजबूत होगी। राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क मार्ग बनने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा और आवाजाही सुगम होगी। संवाद