फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चंपावत को बड़ी सौगात, बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी

Wed, 05 Aug 2026 01:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आठ जुलाई के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस (15093/15094) के ठहराव को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
train - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले और सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन


केंद्र के रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री ने आठ जुलाई को जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के ठहराव का अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। डीएम  मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से जनपद चंपावत जिले के लोगों को एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें