फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर से नांदेड़ तक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की स्वीकृति मिली

Fri, 05 Dec 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। रेलवे बोर्ड ने टनकपुर से महाराष्ट्र के नांदेड़ तक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दे दी है। रेलवे बोर्ड की ओर से सप्ताह में मंगलवार सुबह 5:55 बजे नांदेड़ से ट्रेन पहुंचेगी और सुबह ही नौ बजे रवाना होगी। अभी संचालन की तिथि जारी नहीं हुई है। जल्द संचालन होते ही मथुरा होकर नांदेड़ तक रेल की सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से जारी नांदेड़ के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की स्वीकृति का पत्र जारी हो गया है। एक्सप्रेस ट्रेन टनकपुर से बरेली, मथुरा, बेना, खंडवा, अकोला होकर नांदेड़ तक जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें