चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिले को एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की सौगात मिली है। राज्य योजना के अंतर्गत चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग के किलोमीटर 8.00 से सुयालखर्क–पुनावे मिलान मोटर मार्ग तक कुल 3.925 किलोमीटर लंबाई के मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य को स्वीकृति दी है। लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा की को 320.01 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। बेहतर सड़क सुविधा से स्थानीय लोगों को आवश्यक सेवाओं तक त्वरित और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित होगी। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि यह परियोजना जिले के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करते हुए संपन्न किया जाए। संवाद