फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रेलवे के भूमिगत मार्ग के निर्माण का विरोध

Thu, 07 Sep 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में रेलवे के भूमिगत मार्ग निर्माण का विरोध किया गया। इस संबंध में रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद अजय टम्टा को प्रेषित किया गया। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता और कैप्टन हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि फागपुर में बन रहे कमलपथ प्रथम और कमलपथ द्वितीय में रेलवे फाटक बंद कर वहां भूमिगत मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां भूमिगत मार्ग निर्माण गलत बताया गया। बरसात में यहां पानी भरने से पैदल, साइकिल, दोपहिया और कार आदि का आवागमन नहीं हो पाएगा।
भूमिगत मार्ग के कम चौड़ाई और घुमावदार बनने से वहां दुर्घटनाओं के अलावा छेड़छाड़ और लूटपाट का भी खतरा बढ़ेगा। इसके अलावा सैलानीगोठ, फागपुर, भजनपुर, सेना छावनी परिसर, केंद्रीय विद्यालय, ईसीएसएच आदि से लोगों का एनएच तक आवागमन नही हो पाएगा। उन्होंने इस संबंध में उचित कार्यवाही की मांग की। वहां कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, जिला पंचायत सदस्य पूर्व सैनिक पुष्कर कापड़ी, भूपाल भट्ट, कृष्णनंद बैज, बीबी पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें