फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना राशन कार्ड के लिए 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
लोहाघाट नगर पंचायत में वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते चेयरमे? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसएस) के राशन कार्ड से वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने के लिए नगर पंचायत और पूर्ति विभाग की बैठक आयोजित की गई। इसमें नए लोगों के कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में बुधवार को हुई इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में एनएफएसएस के कार्ड से वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने पर चर्चा की गई। सहायक खाद्यान्न निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के ऐसे लोग जिनके पास एनएफएसएस के कार्ड नहीं हैं, वह चार से 15 फरवरी तक अपने आवेदन नगर पंचायत में जमा कर सकते हैं। उसके बाद पूर्ति विभाग की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा, सर्वे में पात्र लोगों का चयन कर एनएफएसएस के कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिनके पास एनएफएसएस के कार्ड हैं और वह पात्रता के श्रेणी से बाहर आ गए हैं, वह स्वयं अपना कार्ड जमा कर दें। चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से जल्द ही शिविर लगाकर लोगों के राशन कार्ड और आय प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। चेयरमैन गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में ईओ कमल कुमार ने संचालन किया। बैठक में सभासद भुवन बहादुर, नवीन नाथ गोस्वामी, रेनू गड़कोटी, राजकिशोर साह, दीपक साह, भुवन उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें