फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर बेस में पॉलीहाउस के लिए करें आवेदन : पांडेय

Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत जिले के काश्तकारों को क्लस्टर आधारित छोटे-छोटे पॉली हाउस में सब्जी और फलों के उत्पादन के लिए तैयार किया जा रहा है। उद्यान विभाग की ओर से योजना के तहत एक लाभार्थी के लिए 50 से 500 वर्ग मीटर तक पॉलीहाउस स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें कुल लागत की 80 फीसदी राज सहायता किसानों को दी जा रही है। एक समूह में कम से कम पांच किसान होना अनिवार्य है। जिन्हें कम से कम 10 पॉलीहाउसों से लाभांवित किया जाएगा। इसके चलते प्रति क्लस्टर 25 या उससे अधिक पॉली हाउस की स्थापना की जानी है।
जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय ने बताया कि योजना के अनुसार छोटे और मध्यम किसान, महिलाएं, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां, उद्यान, कृषि, एनआरएलएम, ग्राम्य विकास में पंजीकृत समूह आवेदन के लिए पात्र किए गए हैं। योजना के तहत 20 फीसदी कृषक अंश की धनराशि किसानों की ओर से देय है। इसके लिए जिले में काश्तकारों से क्लस्टर बेस में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें