फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए 10 जून तक होंगे आवेदन

Sun, 01 Jun 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के पुत्रों के लिए सेना भर्ती के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 10 जून तक पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुमाऊं के सभी जनपदों के पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस में भर्ती के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 जून से 10 अगस्त तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अल्मोड़ा के तहत हवालबाग के पुराने हॉस्टल भवन में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए उम्र 17 वर्ष से 21 वर्ष और हाईस्कूल में द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चंपावत में 10 जून तक अपना नाम दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून की शाम तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर हवालबाग (अल्मोड़ा) में ईसीएचएस कार्ड और सेवारत सैनिक के आश्रित डिपेंडेंट कार्ड के साथ रिपोर्ट करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके बाद भर्ती के लिए पूर्व प्रशिक्षण का कार्यक्रम 25 अगस्त से 19 अक्तूबर, तीन नवंबर से 28 दिसंबर और 12 जनवरी 2026 से आठ मार्च तक तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें