फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: काव्य गोष्ठी में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Mon, 01 Jun 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पत्रकारिता मंच चंपावत ने काव्य गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान डीएम मनीष कुमार ने युवाओं से तंबाकू और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

उन्होंने नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान की सराहना करते हुए समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सहयोग और समर्थन देने की अपील की। अभियान के संयोजक आर्य ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों, किशोरों और युवाओं को सही दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों और कवियों ने भी नशा मुक्ति, सामाजिक जागरूकता और युवा शक्ति विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान जिले के साहित्यकार, पत्रकार और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें