फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंतोली में एनएच के मलबा डालने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
एनएच द्वारा बंतोली में बनाए गए डंपिंग जोन को हटाने को लेकर ज्ञापन देते ग्राम प्रधान। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच खंड की ओर से विकासखंड बाराकोट के बंतोली में पहले बनाए गए डंपिंग जोन में लगातार सड़क का मलबा डालने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर डंपिंग जोन हटा कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम केएन गोस्वामी को ज्ञापन दिया। बताया कि एनएच खंड ने पहले बंतोली में डंपिंग जोन बनाकर सड़क कटिंग का मलबा डाला। इससे उनकी निजी और वन पंचायत की भूमि मलबे से पट गई थी। ग्रामीणों ने मलबा डालने का विरोध किया था लेकिन दोबारा मलबा न डालने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया था लेकिन अब कार्यदायी संस्था लगातार सड़क किनारे मलबा डाल रही है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने मलबा डालने पर रोक लगाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने के लिए 29 नवंबर को पुलिस, वन विभाग, एनएच, राजस्व की टीम को संयुक्त निरीक्षण करने भेजा जाएगा। टीम की रिपोर्ट मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, जगत सिंह, किशोर सिंह, खीमा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें