फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सौहार्द बिगाड़ने वाले को किया जाएगा नगर से बाहर

Tue, 04 Nov 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ाने वालों को बाहर किया जाएगा। मंगलवार को व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह की दुकान में हुई विशेष समुदाय, विहिप और व्यापार संघ की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि चंपावत नगर न्याय के देवता गोल्ज्यू और बालेश्वर महादेव की नगरी है। यहां पर सभी आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। यदि भविष्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा गया तो दोषी को पूरे परिवार समेत नगर से बाहर जाना होगा। व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा ने कहा कि विशेष समुदाय के किशोर के कृत्य के कारण उपजे विवाद के चलते नगर में तनाव की स्थिति थी। इसे देखते हुए विशेष समुदाय की दुकानों को बंद करवाया गया था। ऐसे में अन्य लोग भी प्रभावित हो रहे थे।
उन्होंने बताया कि विशेष समुदाय के लोगों को पांच नवंबर से दुकान खोलने के लिए कहा गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष साह ने कहा कि विशेष समुदाय की दुकानों में काम करने वालों का रिकाॅर्ड रखा जाएगा। निर्णय के इतर किसी ने काम किया तो विरोध कर बाहर भेजा जाएगा। बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय, बिलाल अहमद, अबरार, अय्यूब अहमद, नूरे शबाब, असलम, अफजल आदि रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें