राष्ट्रीय और उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संयुक्त कार्यक्रम में बनबसा स्थित ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी एसआई मंजू पांडेय को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार 9 अगस्त को देहरादून में सर्वे चौक स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें 2014-16 तक संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा पर आपरेशन स्माइल में बेहतर और सराहनीय कार्य करने के लिए दिया गया है।