फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Thu, 24 Dec 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी डोबाभागू का 9वां वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ आईटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने किया।
विज्ञापन


पूर्व पीटीए अध्यक्ष शेखर तिवारी, आरके गड़कोटी, जगदीश अधिकारी, डॉ. सुधाकर जोशी, ग्राम प्रधान संजय जोशी ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य डीएस कुंवर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मनोज गड़कोटी और गिरीश जोशी के संचालन में हुए समारोह में बालिकाओं ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया।

विद्यालय की वर्षभर की गतिविधि में अव्वल रहने वाले एलएम जोशी, रेनू बोहरा, मनीषा विश्वकर्मा, पूजा, अंजलि को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरेंद्र पाल, आरके ओली, शोभा गडकोटी, प्रियदर्शनी चौहान, जेसी तिवारी, संदीप मेहता, केएन गोस्वामी, हेम प्रकाश, हरीश राम, बल्देव  प्रसाद, गोविंद राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें