फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

Mon, 09 Jun 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के राजीव नवोदय विद्यालय के वा​र्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य रामकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी सहित विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर सीओ शिवराज सिंह ने साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जानकारियां दी। एडीएम जयवर्धन शर्मा ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि हावा संस्था की चीफ अनुराधा, वैभव कांडपाल, अशोक कुमार, श्याम चौबे, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी, हितेश मुरारी रहे। वहां नारायण दत्त जोशी, हरीश भट्ट, भगवान सिंह कार्की, महेंद्र सिंह घृति, कविता मेहता, हेमा राय, ललिता विश्वकर्मा, जितेंद्र पुनेठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें