फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी में पेयजल किल्लत से लोग परेशान

Sat, 28 May 2016 08:58 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
चंपावत में टैंकर से बांटा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रायनगर चौड़ी में पेयजल किल्लत के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग नौलों धारों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे है। गांव के लिए बनी बनगांव पेयजल योजना के स्रोत में भारी कमी के चलते यह ठप पड़ गई है। जिसके चलते गांव की आधी आबादी पानी के लिए नौलों में लाइन लगाने के लिए मजबूर है। जल संस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बलांई योजना का ओवरफ्लो पानी बनगांव टैंक में डालने की व्यवस्था की गई है लेकिन बलांई योजना में भी पानी की कमी के चलते टेंक बहुत देर में भर रहा है।
विज्ञापन


हर तीसरे दिन वाहनों के जरिए बनगांव टैंक में पानी डालकर लोगों को राहत दी जा रही है। फोर्ती, खूना मलक, रौंतली माहरा, सुंई, कलीगांव, टूंणा, पुलहिंडोला, किमतोली आदि स्थानों में भी पेयजल संकट बना हुआ है। खेतीखान, जनकांडे में भी पेयजल संकट गहराया है। लोग तीन, चार किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। खेतीखान बाजार में चौथे दिन कुछ समय के जलापूर्ति की जा रही है। लोगों ने जल संस्थान से वाहनों के जरिए पेयजल का वितरण की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें