फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सभी आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण संघर्ष जारी रखने का एलान

Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में खटीमा-मंसूरी में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते चिन्हित राज्य आंदोलनकारी
विज्ञापन
चंपावत। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा, मंसूरी और मुजफ्फरनगर गोलीकांड में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार की ओर से सरकारी नौकरियों में दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की घोषणा पर खुशी जताई गई। कहा कि अलग राज्य बनने के 23 साल बाद भी प्रदेश के हालात में खास बदलाव नहीं आया है। कहा गया कि अब तक किन्हीं कारणों से चिह्नीकरण से वंचित रह गए सभी राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय प्रवक्ता महेश चंद्र पंत, भूपेंद्र सिंह भंडारी, जिलाध्यक्ष बसंत सिंह तड़ााागी, शंकर दत्त पांडेय, हरगोविंद बोहरा, श्याम नारायण पांडेय, प्रकाश तिवारी, जगदीश जोशी आदि राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें