फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को शत प्रतिशत दिलाए बैंक

Sat, 02 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में बैंकर्स की बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) और आरसेटी की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में सभी बैंक को सरकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंंने जिले का ऋण जमा अनुपात प्रतिशत 40 फीसदी तक बढ़ाए जाने के साथ ही कृषि, दुग्ध उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मौन पालन, औद्यानिकी और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी बैंक यह प्रयास करें कि एक भी आवेदन बैंक में न रुके। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, स्पेशल कंपोनेंट प्लान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नैनो योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना समेत सभी योजनाओं में लाभार्थियों को ऋण देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, आरबीआई से आए सहायक प्रबंधक दिग्विजय सिंह सजवाण, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड राकेश सिंह कन्याल, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु जोशी, जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपक मुरारी सहित विभिन्न विभागों, बैंकों से आए अधिकारी और बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें