फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता में तीन लोग गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने तीन पशु तस्करों को दबोचा है। वे चंपावत से पिकप में चार भैंसें लादकर यूपी की ओर ले जा रहे थे। बरामद भैंसों को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पिकप (यूके 03सीए/0847) सोमवार सुबह चंपावत से टनकपुर की ओर जा रही थी। पुलिस ने ककरालीगेट बैरियर पर जांच की तो पाया कि उसमें चार भैंसों को ठूंसकर लादा गया था। भैंस लदी पिकप को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद पल्सों चंपावत निवासी आरोपी पिकप चालक मनोज जोशी, पीलीभीत निवासी मुनव्वर हुसैन और अशफाक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे भैंसों को चंपावत से खरीदकर पीलीभीत ले जा रहे थे। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल गुलाम जिलानी, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें