फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल चंद्र और मेघा पुनेठा बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Wed, 10 Apr 2019 11:12 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव के दौरान अव्वल छात्र- छात्राओं पुरस्कृत करते सचिव रमेश भटट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवीधार स्थित भागीरथी संस्थान का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वर्ष भर की गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अनिल चंद्र और मेघा पुनेठा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, रतना परवाल मिस फेयरवेल और अभिनय थापा मिस्टर फेयरवेल चुने गए। 

विज्ञापन


बुधवार को संस्थान के सचिव रमेश भट्ट, प्रधानाचार्य नवीन पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेघा पुनेठा फार्मेसी, सचिन टोलिया सिविल इंजीनियरिंग, प्रियांशु पाटनी इलेक्ट्रिकल, अंकुर जोशी मेकेनिकल अंतिम वर्ष, राजेश जोशी मेकेनिकल, सौरभ उप्रेती इलेक्ट्रिकल, विजय वर्मा सिविल द्वितीय वर्ष और अंकुर भट्ट इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष को अपनी कक्षाओं में अव्वल आने पर पुरस्कृत किया गया।

गीता पंत और सौरभ पांडे को फार्मेसी और इंजीनियर के राइजिंग स्टार का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने अंतिम वर्ष के छात्राओं को विदाई दी। एकल नृत्य में गीता पंत और और विकास ह्यांकी अव्वल रहे। ग्रुप डांस में फार्मेसी की छात्राओं ने बाजी मारी। संचालन मयंक तिवारी ने किया।
विज्ञापन


वहां हेम पाटनी, प्रकाश कालोनी, सुशील फत्र्याल, सुरेश मोनी, नेहा विश्वकर्मा, प्रकाश तड़ागी, गरिमा फर्त्याल, ज्योति शर्मा, राजीव कुमार, नीरज पुनेठा, दिव्यांशु सिंह, मनीष खर्कवाल, कोमल बिष्ट, सोनम पांडे, अनिल फर्त्याल, इंदु बोरा, ज्योति चंद, देवेंद्र राय, पुष्कर बोरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें