फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़क के गड्ढों को मिट्टी से पाट अधिकारी

Fri, 03 Mar 2023 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा को जोड़ने वाले पुल्ला-खालगढ़ा बदहाल मोटर मार्ग पर गड्ढों को मिट्टी से पाटने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द मोटर मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। डामरीकरण न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने कहा कि लोहाघाट-पंचेश्वर-किमतोली-पुलहिंडोला मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। कई बार लोनिवि, शासन प्रशासन को बदहाल मोटर मार्ग में डामरीकरण कराने की मांग की गई लेकिन न विभाग मोटर मार्ग को सही करवा रहा और न ही प्रशासन उनकी सुन रहा है। उनका कहना है कि लोनिवि मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराने के बजाय गड्ढों को मिट्टी से भरने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को डीएम को डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया लेकिन विभाग खानापूरी करने के लिए मिट्टी डालकर गड्ढे भर रहा है जबकि डीएम ने भी डामरीकरण का आश्वासन दिया था। इस मौके पर मदन सिंह, सुनील, टीका सिंह, उमेश सिंह, मदन कलौनी आदि मौजूद रहे। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता शिवाकर चौरसिया का कहना है कि पुल्ला खालगढ़ा मोटर मार्ग में बने गड्ढों को समतल करने के लिए कच्चे पेच भरे जा रहे हैं। मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित हो चुकी हैं। पूर्व में चार बार टेंडर लगाए गए थे, लेकिन किसी ने टेंडर नहीं डाला। इस बार टेंडर स्वीकृत हो चुके हैं। तापमान अनुकूल होने के बाद जल्द डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें