फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किमतोली-घटगाड़ पेयजल योजना का कार्य पूरा न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 09 Jan 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट में गुमदेश क्षेत्र के किमतोली में घटगाड़ लिफ्ट योजना निर्माण में देने होने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द पेयजल योजना का कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किमतोली के भाजपा नगर मंडल महामंत्री देवेंद्र अधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य किमतोली सौरभ चंद ने डीएम मनीष कुमार से मुलाकात कर पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि चार साल पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद किमतोली में घटगाड़ पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी। लेकिन चार साल बाद भी यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।
बताया कि जल संस्थान ने पंप हाउस का निर्माण, बिजली की लाइन, मुख्य पेयजल लाइन बिछाई है। उसके बाद कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के खालगढ़ा, किमतोली, टमटकांडे, क्वेराली आदि गांवों आबादी को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार मांग के बाद भी विभाग इस पर कोई कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पेयजल योजना का कार्य पूरा नहीं होता है तो समस्त ग्रामीण उग्र आंदोलन और अनशन पर बैठने के लिए बाध्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें