फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एंजिल्स ने जीती अंडर-10 फुटबाल ट्राफी

Sun, 14 Sep 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
चंपावत। मिनी गोरल कप अंडर-10 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल एंजिल्स ने टाई बेकर में 4-3 से जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को गोरलचौड़ मैदान में फुटबाल का फाइनल मैच एंजिल्स और माउंट कार्मल के बीच खेला गया। पहले हॉफ में एंजिल्स ने एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में माउंट कार्मल ने अंतिम क्षण में गाेल कर मैच बराबरी पर ला दिया। निर्णय के लिए टाई बेकर का सहारा लिया गया। एंजिल्स ने 4-3 से फाइनल जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि एबीसी अल्मामेटर के प्रबंधक मदन सिंह रहे। संचालन अमित वर्मा ने किया। मैच रेफरी आयुष गोस्वामी, दीपक और हार्दिक रहे। इस दौरान विजय चौधरी, हरीश कलखुड़िया, उमेश राय, खीमानंद जोशी, प्रदीप बोहरा आदि मौजूद रहे। मैच देखने के लिए बच्चों के अभिभावकों की भीड़ रही। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें