फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ

Thu, 23 Apr 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को अधिसूचित धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान जिले भर के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंपावत ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भैरवा अधिसूचित धरना स्थल पर धरना दिया। उन्होंने मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू कहा कि वह लंबे समय से 24 हजार रुपये मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने धरना स्थल पर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान हिमानी, प्रवीना गड़कोटी, गीता पाटनी, आशा जोशी, लीलावती देवी, रेखा जोशी, विमला शर्मा, माधवी, लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रहीं।
आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना-प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी
लोहाघाट (चंपावत)। मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लाॅक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने धरना दिया। कहा कि सीएम और विधायकों का मानदेय बढ़ाया जा रहा है लेकिन उनका नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अवधारणा से भटक गई है। इस मौके पर पुष्पा पाटनी, नेहा सामंत, पुष्पा बोहरा, अनीता जोशी, शर्मिला बोहरा, रेनू पुनेठा, रेखा खोलिया, निशा आर्या, मीरा सामंत आदि धरने में बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें