फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों ब्लाकों में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दिया धरना

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। सात सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी रहा। चंपावत में कलक्ट्रेट में हुए धरने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। प्रदर्शन में उमा जोशी, लता कुमारी, सुनीता पांडेय, आशा खाती, शांति गोस्वामी, सविता बोहरा, रेखा देवी, भुवनेश्वरी, जीवंती जोशी, राधा कुंवर, खष्टी जोशी, माया देवी, हीरा बोहरा आदि शामिल थे। हड़ताल के चलते जिले के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों का छह जनवरी से काम ठप है।
विज्ञापन

बुधवार को बाराकोट में जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि काम के बदले दाम, 18 हजार रुपये मासिक मानदेय, समान कार्य के लिए समान मानदेय देने, सहायिकाओं को आंगनबाड़ी के मानदेय का 75 फीसदी, विभागीय पदोन्नति, रिक्त पदों पर उसी केंद्र की सहायिकाओं को नियुक्ति देने, दीवाली बोनस देने, परियोजना कार्य से बाहर बुलाने पर यात्रा भत्ता देने आदि की मांगें उठाई। इस मौके पर कुसुम अधिकारी, दमयंती वर्मा, प्रेमा, परमेश्वरी, सुनीता, हेमा, रेनू, देवकी, उषा, अर्चना, सुमन, गीता, दुर्गा, शांति आदि मौजूद थी। इधर लोहाघाट में ब्लाक अध्यक्ष शर्मिला के नेतृत्व में पुष्पा, विमला, रूबीना, प्रेमा, विमला, नफीशा, दीपा आदि मौजूद थे। पाटी में ब्लाक अध्यक्ष नीमा के नेतृत्व में खष्टी, विमला, हीरा, शांति, निर्मला, गीता, नीमा, हीरा आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें