फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज से सात जून तक बंद रहेंगे टनकपुर, बनबसा के आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 31 May 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के आंगनबाड़ी केंद्र भीषण गर्मी के चलते एक से सात जून तक बंद रहेंगे। डीएम नवनीत पांडे ने इसके आदेश जारी किए हैं। टनकपुर और बनबसा में मई में बढ़ती गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में बच्चों के बीमार होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने मैदानी क्षेत्रों के केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद टनकपुर और बनबसा के 112 आंगबनाड़ी केंद्र एक से सात जून तक बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभागीय कार्य पूर्व की भांति करती रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें