फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद-रावण संवाद का बेहतरीन मंचन हुआ

विज्ञापन
ागपुर की रामलीला में अंगद-रावण संवाद का नजारा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। फागपुर की रामलीला में बुधवार रात अंगद-रावण संवाद का बेहतरीन मंचन हुआ। लीला में अशोक वाटिका में हनुमान का सीता मुद्रिका देना, लंका दहन कर हनुमान के राम दल में लौटने और अंगद को दूत बनाकर रावण दरबार भेजने तक का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह बोरा ने मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने कमेटी को 5100 रुपये भेंट किए। वेदव्यास के रूप में महेश चंद मुरारी का किरदार बेहद सराहा गया। अनिल हनुमान, प्रेमानंद अंगद, वेदप्रकाश रावण, सौरभ जोशी मेघनाथ बने। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज कालाकोटी, उपाध्यक्ष कैप्टन गोविंद मेहरा, सचिव हेमंत प्रसाद, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राम, कल्याण राम, मनोज करमाकर, राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर चंद, निखिल पंकज आदि ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें