फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और पैदल ही कार्यालय पहुंचे अधिकारी..

Sat, 23 Dec 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
पूल्ड आवास से कलक्ट्रेट कार्यालय पैदल जाते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीखंड चौड़ स्थित तमाम कार्यालयों के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी शनिवार को वाहनों के बजाय पैदल ही अपने-अपने कार्यालयों को रवाना हुए। पूल्ड आवास से तकरीबन 4 किलोमीटर दूर श्रीखंड चौड़ के तमाम कार्यालयों में करीब 40 विभागों के अधिकारी पैदल पहुंचे। 40 चौपहिये और 50 दोपहिये वाहनों के शनिवार को ऑफ रूट होने से करीब 28 लीटर पेट्रोल की बचत भी हुई। अफसरों को पैदल आवाजाही करते देख लोग भी हैरत में नजर आए।

जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने 21 दिसंबर को श्रीखंड चौड़ स्थित सरकारी कार्यालयों (कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस, कोर्ट, शिक्षा भवन, कोषागार) के अधिकारियों - कर्मचारियों से प्रत्येक शनिवार को पूल्ड आवास से दफ्तर तक पैदल आने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य बढ़ते वाहनों के दबाव को कम कर पर्यावरण प्रदूषण को कम करना है। पैदल आवाजाही के चलते अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने के लिए तय वक्त से करीब 10 मिनट पहले घरों से निकलना हुआ।
विज्ञापन


एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार, पीडी हरगोविंद भट्ट, डीडीओ आरसी पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, डीएसओ केके अग्रवाल सहित कई अधिकारी पैदल ही अपने-अपने कार्यालय पहुंचे। अलबत्ता बाराकोट कार्यक्रम में जाने के चलते जिलाधिकारी इस पैदल कवायद में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन


.... वाहन साझा करेंगे अफसर

शनिवार को वाहनों से दूर रहने वाले अधिकारी अन्य दिनों में भी वाहनों को साझा करेंगे। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने तेल की बचत और समन्वयवादी नजरिए को प्रोत्साहित करने के लिए ये निर्देश दिए हैं। पूल्ड आवास और अन्य जगह के अधिकारी-कर्मचारियों को एक परिसर में स्थित कार्यालयों के लिए कार और अन्य दोपहिये वाहनों को साझा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें