चंपावत/ लोहाघाट। दो नवंबर का दिन हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों के लिए खास रहा। आखिर कोरोना काल में साढ़े सात माह बाद इन छात्र-छात्राओं ने स्कूल का रुख किया । सरकारी और निजी स्कूलों में पहले दिन करीब 27 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। सभी स्कूलों में प्रवेश करते वक्त थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी। सैनिटाइजर के अलावा सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा गया था।
चंपावत जिले में हाईस्कूल में 4551 में से 1209 और इंटर में 3113 में से 877 विद्यार्थी पहले दिन स्कूल गए। कुल 130 स्कूलों में 7664 विद्यार्थियों में से 2086 स्कूल पहुंचे। कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को तय करने के लिए सभी चारों ब्लॉकों के शिक्षाधिकारियों ने 21 स्कूलों का निरीक्षण किया। चंपावत के बीईओ अंशुल बिष्ट, लोहाघाट के हरेंद्र साह, पाटी के आरके बाजपेई और बाराकोट के बीईओ रमेश राम ने कई स्कूलों की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। चंपावत आदर्श जीआईसी और जीजीआईसी में दो पालियों में कक्षाएं चली। यहां करीब 31 प्रतिशत विद्यार्थी आए। जबकि उदयन इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल और इंटर के 52 में से 28 विद्यार्थियों की आमद हुई।
कोट---
×कोरोना काल के बाद पहली बार स्कूल खुलने से छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। सोमवार को सरकारी और निजी स्कूलों में एक-चौथाई से अधिक उपस्थिति रही है। चारों ब्लाकों में अधिकारियों के दल ने 20 से अधिक स्कूलों का मुआयना किया। खुद मैंनेे सल्ली, बजौन, दियूरी स्कूलों का निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में कोरोना से बचाव के उपाय अपनाए गए थे।
आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
-साढ़े सात माह बाद स्कूल खुलने से अपार खुशी है। कोरोना के दौर में स्कूल बंद होने से स्मार्ट मोबाइल फोन होने से पढ़ाई पर असर पड़ा था। तब दूसरी जगह से कॉपियों को लेकर काम करना पड़ता था।
सुनीता चौधरी, छात्रा, चंपावत। (02 सीपीटी 07पी)
-होली के बाद पहले दिन स्कूल जाना एक नया अहसास है। स्कूल बंद रहने के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई तो हुई, लेकिन समझने में दिक्कत होती थी। ज्यादातर वक्त किताबों का सहारा लेना पड़ता था।
प्रियंका सामंत, छात्रा, चंपावत। (02 सीपीटी 08पी)
आठ माह बाद खुले माध्यमिक स्कूल, पहले दिन कम आए छात्र
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते पिछले आठ माह से बंद हाईस्कूल और इंटर कॉलेज सोमवार से खुल गए हैं। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रही। स्कूलों की ओर से एसओपी नियमों को ध्यान में रखते हुए गेट पर ही सैनिटाइजेशन, मास्क जांच और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बच्चों और स्टाफ को स्कूल में प्रवेश दिया गया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने निरीक्षण कर स्कूलों में एसओपी नियमों की स्थिति का जयजा लिया।
ठा. एसएसआर जेएसआर रोधहरि राजकीय इंटर कॉलेज में पहले दिन हाईस्कूल के 35 में से 16 छात्र आए तो इंटर की कक्षा में 55 में से 23 छात्र उपस्थित हुए। सैलानीगोठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 66 में से 8 और इंटर में 71 में से 10 विद्यार्थी उपस्थित हुए। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और विवेकानंद इंटर कॉलेज में भी पहले दिन छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। आठ माह बाद जब छात्र स्कूल पहुंचे तो वहां सब कुछ बदला-बदला से मिला। स्कूल में पहले जैसी आजादी नहीं थी। दूर-दूर बैठने समेत कई पाबंदियों का पालन कफोटो 02 टीएनपी 01 पी।
चंपावत आदर्श जीआईसी में सामाजिक दूरी के साथ छात्रों को पढ़ाती शिक्षिका।- फोटो : CHAMPAWAT