फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांछु तेरो जलेबी को डाब, ओ हेमा जाग...

Sat, 13 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। शुक्रवार रात जन जागृति सांस्कृतिक मेला समिति के कलाकार ने शानदार कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि नैनीताल के जिलाधिकारी डा.दीपेंद्र कुमार चौधरी ने सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया।

गोरलचौड़ मैदान में दल नायक प्रहलाद मेहरा के नेतृत्व में कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव की शुरुआत वंदना मासी क फूल, देवी भगवती दैण है जाया हो से की। इसके बाद लोकनृत्य त्वले कती भलो रूप यो पायो छ पेश किया। झुमक्याली झुमक्याली लोकनृत्य भी खासा सराहा गया। लोकगीत घाम छाया ले आड़ गल्यो पसीना मन भाया ला और शेरू मर्तोल्या मान दरम्यानी गीत पेश किए गए।
विज्ञापन



दल नायक की प्रस्तुति कांछु तेरो जलेबी को डाब ओ हेमा जाग ओ हेमा जाग गीत ने तालियां बटोरी। इसके अलावा विनोद तिवारी, राजू, नवीन, रोहित, मंजू, अल्पना और सोनल भी कार्यक्रम पेश किए। हास्य कलाकार मंगल चौहान ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया। नीरज जोशी एवं अशोक वर्मा के संचालन में हुए महोत्सव में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, विकास साह, विजय जोशी, मुकेश गिरी, कैलाश अधिकारी आदि शामिल थे।



बाक्स
रोड पर लगी सजावट वाहन से टूटी
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल के अलावा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी के आर्थिक सहयोग से मोटर स्टेशन को झालरों से सजाया गया था, लेकिन शुक्रवार अपरान्ह एक वाहन से झालर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पूरे मोटर स्टेशन पर झालरें बिखर गई। इसके अलावा शांत बाजार से आगे भी कई झालरें टूट कर लटकी हुई हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


गुलजार है गोरलचौड़ मैदान

गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में गोरलचौड़ मैदान रात-दिन गुलजार हो रहा है। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है, तो दिन में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। मौत का कुआं, झूले और ट्रेन बच्चों के साथ ही बड़े बुजुर्गों का भी आकर्षण का केंद्र बने हैं। हथकरघा प्रदर्शनी में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेले में लगे सरकारी स्टाल लोगों को विभागीय जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें