फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल खल्ला गांव छोर में अज्ञात शव उतराता मिला

Mon, 19 May 2025 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बूम में शारदा नदी के नेपाल के छोर खल्ला गांव में अज्ञात वृद्ध का शव पानी में उतराता मिला। इससे दोनों ओर सनसनी फैल गई। नेपाल पुलिस की सूचना पर बूम पुलिस चौकी से भी कर्मी घटना स्थल पहुंचे। नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सीओ शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार देर शाम को नेपाल के खल्ला गांव में शारदा नदी के किनारे करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव उतराता मिला। नेपाल पुलिस ने भारत की ओर से शव बहकर आने की आशंका पर बूम पुलिस चौकी को सूचना दी सिज पर बूम पुलिस चौकी कर्मी भी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मामला नेपाल पुलिस क्षेत्र में होने पर नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें