फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बेलखेत में बेकाबू कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

Thu, 29 Jan 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बेलखेत के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीन दोपहिया वाहनों से टकरा गई। घटना में सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि वाहन की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कार में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे चंपावत से टनकपुर की तरफ जा रही कार (यूके 03 टीए 1777) अचानक बेलखेत के पास अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े तीन स्कूटी वाहन भी कार की चपेट में आ गए। कार एक के बाद एक तीनों स्कूटियों को टक्कर मारते हुए दुकान के शटर से जा टकराई। घटना में दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस वाहन से टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें