फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: अनियंत्रित बोलेरो ऊपर की सड़क से नीचे गिरी, दुर्घटना में चालक समेत पांच घायल

Sun, 04 Jan 2026 11:45 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पावत के सूखीढांग क्षेत्र में नानकमत्ता के बिडौरा से रमक जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में एक ही गांव के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
टनकपुर के दूरस्थ बुडम सुकनी में घटना स्थल पर दुर्घनाग्रस्त वाहन और घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के बिडौरा से रमक जा रही बोलेरो दूरस्थ सूखीढांग के बुडम सुकुनी में अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। हादसे में एक ही गांव के चालक समेत पांच घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस में ही प्राथमिक इलाज देकर रेफर कर दिया। परिजन सभी को खटीमा के निजी अस्पताल ले गए। चालक को अधिक गंभीर चोट होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को नानकमत्ता के बिडौरा से रमक जा रही बोलेरा (यूके 06 एसी 0067) बुडम सुकनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रमक निवासी प्रेम बल्लभ जोशी (65) पुत्र डुंगर देव, गांव के ही मोहन चंद्र जोशी (42) पुत्र केशव दत्त, प्रियांशु (13) पुत्र मोहन चंद्र जोशी, चालक चंद्र बल्लभ जोशी (74) पुत्र खीमानंद और देवकी देवी (68) पत्नी चंद्र बल्लभ जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से निकाला और 108 सेवा एंबुलेंस से सभी को उप जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉ. मोहम्मद उमर ने परिजनों के आग्रह पर एंबुलेंस में ही जांच कर सभी को रेफर कर दिया। घायल प्रियांशु ने बताया कि वे लोग बिडौरा से अपने गांव रमक जा रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और ऊपर की सड़क से लुढ़क कर नीचे की सड़क पर आ गिरा। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एआरटीओ मनोज बघौरिया ने घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें