फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीच-बचाव में घायल बुजुर्ग ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ा

Mon, 28 Jul 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बीच-बचाव करने में घायल हुए ग्रामीण की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रुहेलखंड मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम के बाद यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि जानलेवा हमले के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बस्टिया निवासी संजय सिंह धौनी पुत्र गंगा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि बीती 21 जुलाई को बस्टिया निवासी अर्जुन, चूका निवासी संदीप और टनकपुर निवासी दीपांशु पांडेय के बीच एक घर के गेट के पास आपसी विवाद हुआ था। उसके पिता गंगा सिंह धौनी विवाद होता देख बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर ईंट और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया गया। इससे वह रोड पर गिर गए और आरोपी उन्हें मृत समझकर भाग गए।
कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 117 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। बस्टिया के समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि उनके चाचा गंगा सिंह का रविवार को बरेली में निधन हो गया। उनका मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम किया गया। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र संजय सिंह धौनी, पुत्री पूजा और सुहानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें