फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खनिज न्यास निधि में 783.944 लाख की धनराशि आवंटित

Thu, 06 Jul 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और निर्माण कार्यों के लिए खनिज न्यास निधि में 783.944 लाख की धनराशि आवंटित हुई है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से 10 विभागों को 111 योजनाओं के लिए धनराशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में से शिक्षा विभाग को 51 योजनाओं के लिए 621.45 लाख के सापेक्ष 372.03 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को 13 योजनाओं के लिए 153.26 के सापेक्ष 91.959 लाख और स्वजल को पांच योजनाओं के लिए 34.02 लाख के सापेक्ष 20.412 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग को 12 लाख, उद्यान विभाग को 23.17 लाख, उरेडा विभाग को 34.344 लाख, सिंचाई खंड लोहाघाट को 14.388 लाख, भूतत्व और खनिकर्म विभाग को 2.70 लाख, लोक निर्माण विभाग को 186.29 लाख तथा खंड विकास कार्यालय बाराकोट 25.08 लाख आवंटित किए गए हैं। डीएम ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि से तत्काल कार्य प्रारंभ कर समय-समय पर कार्यस्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें