फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के अमौली गांव में आग से घास के 21 लुट्टे जले

Wed, 02 Nov 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
पाटी के अमौली गांव में आग से घास के 21 लुट्टे जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ब्लाक के ग्राम पंचायत अमौली में मंगलवार को आग लगने से 21 घास के लुट्टे जल गए। आग से 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया। लुट्टे मकानों के समीप होने से एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार रात करीब 12 बजे तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन भट्ट ने बताया कि आग से हुए नुकसान की जानकारी राजस्व उपनिरीक्षक राजीव मेहरा को दे दी गयी  है। 

मंगलवार को पाटी ब्लाक के ग्राम पंचायत अमौली के भुवन भट्ट, भैरव भट्ट  और हरीश चंद्र के घास के लुट्टों में शाम के करीब चार बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया तब तक भुवन भट्ट के तीन, भैरव भट्ट के 11 और हरीश चंद्र के सात घास के लुट्टे जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आग के कारणों  का पता नहीं चल पा रहा है ग्रामवासियों को आंशका है कि दिवाली के चलते  आतिशबाजी से आग लगी होगी। देर सांय राजस्व उप निरीक्षक राजीव मेहरा को घटना  की जानकारी दे दी गयी। आग बुझाने वालों में पूरन भट्ट, मनोज चंद्र, गिरीश  चंद्र, केशव भट्ट, दीपक चंद्र, मोहन चंद्र, प्रकाश चंद्र, भास्कर आदि मौजूद  रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें