जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर अमोड़ी के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होने पर ऊर्जा निगम का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है।
ग्रामीण दीपक बोहरा ने बताया कि एक मार्च से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं संचालित होने वाली है, लेकिन ऊर्जा निगम की लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली घंटों के लिए गुल हो जाती है। निगम के जेई को इस संबंध में जानकारी भी दे दी है। उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर शंकर भट्ट, नवीन भट्ट, पितांबर भट्ट, भुवन भट्ट, महेंद्र सिंह बोहरा, रमेश भट्ट, दीपक भट्ट, गणेश भट्ट, बलदेव भट्ट आदि ने कहा कि जल्द बिजली व्यवस्था ठीक नहीं करने पर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।