बाघ की हड्डियों पर आधारित-----
पहले भी पकड़े जा चुके हैं वन्य जीवों की अंगों की तस्करी के मामले
बनबसा(चंपावत)। बनबसा पुलिस पहले भी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी के मामले पकड़े हैं। इसके अंतर्गत 31 दिसंबर 2017 को 8.3 किलो बाघ की हड्डियां और एक बाघ की खाल के साथ यूपी लखीमपुर निवासी राजू एवं महावीर को भारत नेपाल सीमा पर पकड़ा था। वर्ष 2018 की जनवरी माह में पुलिस ने एक गुलदार की खाल के साथ नेपाल निवासी तेज जागरी को भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। जून 2018 में पिथौरागढ़ निवासी कमल, टनकपुर निवासी पुष्कर को पांच गुलदार की खाल के साथ बनबसा पैट्रोल पंप के पास से पकड़ा था। ब्यूरो