फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोड़ी डिग्री कॉलेज के  बिष्ट बने प्राचार्य

Tue, 30 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई में खुले अमोड़ी के राजकीय महाविद्यालय में अब तक 51 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के प्राचार्य नर सिंह बिष्ट को अमोड़ी का प्राचार्य बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी के हस्ताक्षरों से ये आदेश जारी किया गया है। आदेश में 15 दिनों के भीतर अमोड़ी में कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। इससे पूर्व यहां तीन प्रवक्ता (अर्थशास्त्र, हिंदी और इतिहास) भेजे गए। डॉ.दुर्गा तिवारी, डॉ.गणेश चंद्र और डॉ. प्रमोद कुमार पहले ही चार्ज ले चुके हैं।
विज्ञापन


अमोड़ी डिग्री कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और शिक्षाशास्त्र विषय खोले गए हैं। वहीं अब तक बीए प्रथम वर्ष की कक्षाओं में 51 छात्र-छात्राएं दाखिला ले चुके हैं। एक हफ्ते के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

फिलहाल कॉलेज की पढ़ाई जीआईसी के कमरों से चलाई जाएगी। सरपंच दीपक बोहरा, डॉ.पानदेव भट्ट सहित ग्रामीणों का कहना है कि अमोड़ी कॉलेज के खुलने से खटोली तल्ली, खटोली मल्ली, वैला, पचनई, दुधौरी, छतकोट, कोट अमोड़ी, डोला कांडा, घुरचम, पाली, चल्थी, सिलाड़, सूखीढांग, नौलापानी, झालाकुड़ी सहित 12 गांवों के बच्चों को घर के नजदीक पढ़ाई का मौका मिलेगा। खासकर लड़कियों को इंटर के आगे की पढ़ाई भी सुविधा मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें