फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमकड़िया को बनाएंगे शराब मुक्त गांव: उप प्रधान

विज्ञापन
अमकड़िया ग्राम पंचायत की नव निर्वाचित उप प्रधान शीला का बैज अलंकरण करतीं सामाजिक कार्यकर्ता निर - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। क्वैराला घाटी के अमकड़िया ग्राम पंचायत को शराबमुक्त गांव बनाने की पहल की जाएगी। वार्ड सदस्य निर्मला देवी की अध्यक्षता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुए कार्यक्रम में गांव के लोगों ने यह एलान किया। कहा कि गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बबीता और निर्मला देवी ने नवनिर्वाचित उप प्रधान शीला का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का एलान किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य कलावती, तारा, भगवान सिंह, राकेश सिंह, तेज सिंह, भैरवदत्त, अशोक, मुकेश, प्रेम सिंह, गंगा सिंह, महादेव, हरीश चंद्र, चतुर सिंह, प्रकाश भट्ट आदि ने विचार रखे।
खिरद्वारी क्षेत्र के जीत सिंह बने उप प्रधान
चंपावत। आदिम जाति वन रावत बाहुल्य खिरद्वारी क्षेत्र से पहली बार किसी को ग्राम उप प्रधान बनने का मौका मिला है। इस क्षेत्र के जीत सिंह पोथ ग्राम पंचायत के पहली बार उप प्रधान चुने गए हैं। जीत सिंह ने ग्राम प्रधान सूरज और वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर इस पिछड़े ग्राम पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें